मऊ – राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को नगरीय निकाय के निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम जारी किया गया है। जनपद में नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली का निम्नानुसार समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जायेगा। जिसमें ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर 2022 तक। ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावें एवं आपत्तियाँ प्राप्त करना किया जाना 01 नवंबर 2022 से 07 नवंबर 2022 तक।
दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण
08 नवम्बर, 2022 से 12 नवम्बर, 2022 तक।
दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल तक सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही
14 नवम्बर, 2022 से 17 नवम्बर, 2022 तक।
अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियो का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 18 नवंबर 2022 तक।
मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने हेतु दिनांक 01 नवम्बर, 2022 से 04 नवम्बर, 2022 तक की अवधि में आयोग के वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर भी ऑन लाइन आवेदन कर सकते है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा बढ़ायी नहीं जाएगी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जाएगी।

नगरीय निकाय के निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम हुआ जारी, मतदाता अपना नाम सम्मिलित किए जाने के लिए 01 नवम्बर से 04 नवम्बर 2022 तक आयोग के वेबसाइट से ऑन लाइन कर सकते हैं आवेदन
Posted
in
by
Tags: