प्राप्त दावों/आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करने के दिए निर्देश
मऊ – आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन के विस्तारीकरण के पश्चात परिसीमन एवं कक्षों के निर्धारण के संबंध में जारी अनंतिम अधिसूचना पर प्राप्त दावों एवम् आपत्तियों पर अंतिम सुनवाई हेतु पूर्व सूचना के आधार पर बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान सभी आपत्तिकर्ताओं द्वारा अपनी आपत्तियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। सभी आपत्तिकर्ताओं की आपत्तियों को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आपत्तियों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निस्तारण आख्या से सभी आपत्तिकर्ताओं को अवगत कराने के साथ ही सभी आपत्तियों के निस्तारण आख्या के प्रकाशन के भी निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर आपत्तिकर्ता के रूप में पूर्व विधायक विजय राजभर, अपर जिलाधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, तहसीलदार सदर संजीव कुमार यादव, समस्त आपत्ति कर्ताओं के साथ ही अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
