मऊ के लाल, प्रो.(डॉ) राजकुमार गुप्ता संकायाध्यक्ष कला संकाय प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भय्या को बनाया गया है छ विभागों का विभागाध्यक्ष

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय परिसर में संचालित राजनीतिक विज्ञान, व्यावहारिक अर्थशास्त्र, दर्शन शास्त्र, समाजशास्त्र, रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष पद की नविन जिम्मेदारी विश्वविद्यालय में पदस्थ सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर एवं कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सचिव के साथ कुलपति जी के मुख्यालय से बाहर रहने पर कुलपति जी के प्रभार पर कार्यभार की जिम्मेदारी निभाने वाले प्रो. (डा.) राजकुमार गुप्ता को यह नई जिम्मेदारी दिनांक 19 अगस्त 2020 को विश्वविद्यालय की परनियमावली के परिसीमन 2.20 के क्रम में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश के अनुपालन मे संशोधित करते हुए उपरोक्त विभागों का विभागाध्यक्ष बनाया गया है यहां पर यह भी बताना उचित होगा कि क्योंकि इन विभागों के अभी तक जो विभागाध्यक्ष थे सभी सहायक आचार्य के पद पर थे और नए परनियम 2.20 के अनुसार विभागाध्यक्ष का पद आचार्य के पद पर कार्यरत शिक्षक को ही प्रदान किया जाएगा उपरोक्त सभी विभाग कला संकाय के अधीन आते हैं इसलिए कला संकाय के संकाय अध्यक्ष होने के नाते प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के इन छह विभागों का विभागाध्यक्ष का अतरिक्त प्रभार प्रो. (डा.) राजकुमार गुप्ता दिया गया है आपको मिली नवीन जिम्मेदारी पर फुपुक्टा के महामंत्री प्रो. (डा.) प्रदीप कुमार सिंह, रज्जू भैया विश्वविद्यालय संबध्द महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. मनोज सिंह, महामंत्री डा. सत्य प्रताप सिंह संस्थापक महामंत्री प्रो. (डा) पवन कुमार पचौरी अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है और प्रो. गुप्ता से आशा की है कि उनके कुशल नेतृत्व में कला संकाय में बहुत ही उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य होंगे तथा शोध कार्यों को समस्त विषयों में प्रारंभ कराने में सक्षम होंगे।
इनकी इस उपलब्धि पर गुलाब गांधी, अशोक गुप्ता, ओ पी गुप्ता एडवोकेट, विपिन गुप्ता, संजय गुप्ता,गोपाल जी गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, केशव जी, श्री राम गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता, आदि लोगों ने बधाई दी है।


Posted

in

by

Tags: