मऊ -(रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी- नेट) का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। जिसमें मऊ के मेधावियों ने भी सफलता का परचम लहराया है। मेधावियों ने कड़ी मेहनत, सफलता का संकल्प, माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद को सफलता का मूल मंत्र बताया है। इन छात्रों के घर में खुशियों का माहौल है।
मऊ के मुहल्ला डोमनपुरा (खुदबकिया) निवासी इक्तेदार अहमद के पुत्र महमूद अहमद ने लाॅ विषय से जेआरएफ क्वालीफाई किया है।
महमूद अहमद ने शिब्ली नेशनल कालेज आज़मगढ़ से एलएलबी किया है और इस समय इसी कालेज से एलएलएम फाइनल ईयर के छात्र हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
इसी तरह औरंगाबाद निवासी स्वर्गीय हफीज़ुर्रहमान के पुत्र जु़ल्फिकार अहमद (सईदी ग्रुप) ने उर्दू विषय से नेट क्वालीफाई किया है। ज़ुल्फिकार की प्रारंभिक शिक्षा जामिया मिफ्ताउल-ओलूम शाही कटरा से हुयी, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट मुस्लिम इंटर कालेज से, बीए व एमए डीसीएसके पीजी कालेज मऊ से व बीएड गाज़ीपुर के एक महाविद्यालय से किया। पांच भाई व एक बहन में चौथे नंबर पर ये जुल्फिकार अहमद सईदी एजुकेशनल ग्रुप के महासचिव भी हैं।
मुहल्ला बुलाकिपुरा निवासी हाफ़िज़ अशफ़ाक अहमद के पुत्र मोहम्मद आमिर ने उर्दू विषय से जेआरएफ क्वालीफाई किया है, इसके पहले इन्होंने उर्दू विषय से तीन बार नेट क्वालीफाई किया है। इस समय ये बीएचयू से पीएचडी कर रहे हैं
इन्होंने हाईस्कूल दारूलओलूम ब्वायज़ से ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन डीसीएसके पीजी कालेज मऊ से किया।
इसी तरह डोमनपुरा हिब्बा निवासी ज़की अनवर के पुत्र मोहम्मद अजमल का उर्दू विषय से जेआरएफ व इनके भाई मोहम्मद फैसल का शिक्षा शास्त्र से नेट क्वालीफाई हुआ है।
मोहम्मद अजमल की प्रारंभिक शिक्षा मोल्वी और आलमियत मदरसा बोर्ड से, बीए, एमए व बीएड मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी से किया, इस समय मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू युनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए प्रवेश मिला है। इसी तरह मोहम्मद फैसल को शिक्षा शास्त्र से पीएचडी के लिए भोपाल में प्रवेश मिला है।
इन छात्रों की सफलता पर पालिकाध्यक्ष मो तय्यब पालकी, मज़हर मेजर, मुनव्वर गफूर, सभासद अल्तमश अंसारी, सालिम अंसारी, अब्दुस्सलाम शामियाना, डॉ शकील अहमद, डॉ ज़्याउल्लाह आदि ने बधाई देते हुए खुशी जताई है।

मेधावियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता का परचम लहराया
Posted
in
by
Tags:
Comments
One response to “मेधावियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में सफलता का परचम लहराया”