जिला आधार अनुश्रवण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न
मऊ – जिला प्रशासन एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे आधार अपडेट के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला आधार अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसका अपडेट होना जरूरी और लाभदायक है। अपडेट के लिए विशेष तौर पर अपना पता और मोबाईल नम्बर हमेशा अपडेट रखें। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि यदि आपका आधार अपडेट होता है तो आपको केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होगी। आधार में एक खास फीचर है कि आप इसे आसानी से अपडेट कर सकते है। उन्होंने बताया की जिनका आधार बना है और 10 साल के अंदर कभी अपडेट नहीं कराया गया है तो ऐसे व्यक्ति अपने आधार का अपडेटिंग अवश्य कर लें। आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण पत्र और पहचान का प्रमाण पत्र लेकर अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जायें और अपना आधार अपडेट कराये। आधार अपडेट हेतु अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र को जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in पर लॉग इन जन लेता करे। अथवा आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar / के माध्यम से भी अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, तथा आप आनलाईन https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ के माध्यम से भी अपना आधार अपडेट कर सकते है। इसके लिए आपका मोबाइल नं० आपके आधार के साथ लिंक होना चाहिए।
जनपद के सभी अभिवावकों से अनुरोध है कि अपने 0-5 वर्ष आयु के बच्चों का आधार नामांकन अवश्य कराये, अगर आपके सभी आयु वर्ष के बच्चों का आधार होगा तो “एक परिवार एक पहचान की सरकार की मंशा पूर्ण होगी तथा आपके परिवार को समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में बहुत ही आसानी होगी। जनपद में आधार नामांकन एवं अपडेट करने हेतु 162 आधार नामांकन और अपडेट मशीन विभिन्न विकास खण्डों एवं तहसीलों में कार्यरत है। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक माह के दौरान लगभग 8000 नये आधार नामांकन और लगभग 19000 आधार अपडेट किये है। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया की डिलीवरी वार्डों में ही नवजात बच्चों का आधार बनवाए जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।उन्होंने बताया की किसी भी समस्या के समाधान या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1947 तथा ई-मेल help@uidai.gove.in पर भी शिकायत भेज सकते हैं।
बैठक के दौरान डी०एल०बी०सी० के प्रतिनिधि (लीड बैंक प्रबन्धक), डिस्ट्रीक्ट कोआर्डिनेटर, सी०एस०सी० ई०-गर्वर्नेन्स, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक अधीक्षक, डाक घर शाखा प्रबन्धक, इण्डिया कोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, सहायक प्रबंधक आजमगढ़ मंडल उप महानिदेशक यू0आई0डी0ए0आई0 क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा नामित प्रतिनिधि, अपर सांख्यिकीय अधिकारी, मऊ उपस्थित रहें।
