विद्यार्थी परिषद मऊ ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह

मऊ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ (गोरक्ष प्रांत) द्वारा जिले के आर एस पैलेस पुरानी तहसील में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो० डॉ प्रदीप कुमार शर्मा रहे, स्वागत अध्यक्ष प्रो० शर्वेश पांडेय, स्वागत मंत्री समाजसेवी राजा आनंद ज्योति सिंह, बलिया विभाग के विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय, जिला प्रमुख अजीत राय, कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला प्रमुख वीना गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अनूप भारत, विभाग संयोजक सुधांशु सिंह, जिला संयोजक शशिकांत मंगलम ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती, युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित करके जिले के विभिन्न नगरों के विद्यालयों के विद्यार्थियों जो हाईस्कूल और इंटर में 60% , स्नातक और स्नातकोत्तर में 55% पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया साथ में इस वर्ष जिले में विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले तथा अपने अपने विद्यालयों में टॉप टेन विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अपने ही जिले में वीना गुप्ता के पुत्री सत्र 2022 में एमबीबीएस पास करने वाली छात्रा सृष्टि स्वास्तिका, राजा आनंद ज्योति सिंह के पुत्र एवं अन्य छात्रों को भी कुलपति के द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो० प्रदीप शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिभा को बताते हुए विद्यार्थियों के अपने हुनर से अपने जिले में ही नही अपितु पूरे विश्व में जागृत करने को कहा और भारत को नए ऊंचाई पर ले जाने को कहते हुए बधाई दिया। प्रो० शर्वेश पांडेय ने भी सैकड़ों की संख्या में आए विद्यार्थियों को अपने आने वाले जीवन में समाज में डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर एव अफसर बनने को लेकर विभिन्न शब्दों से संबोधित किया। विभाग संयोजक शिवम पांडेय ने विद्यार्थी परिषद के कार्यों को बताते हुए कहा कि किस प्रकार कोई विद्यार्थी अपनी शिक्षा प्राप्त करते हुए राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य कर सकता है। कार्यक्रम संयोजक वीना गुप्ता ने विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस से लेकर अब तक के किए गए राष्ट्र हित में विद्यार्थियों, शिक्षको, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं के आंदोलनों के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए परिषद के इतिहास को बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक शशिकांत मंगलम ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अविनाश गुप्ता, नगर मंत्री सार्थक, आदेश श्रीवास्तव, रोहित, शुभम्, शीतू, अर्शी, प्रांत मेडिविजन प्रमुख जालंधर चौहान, आदित्य पांडेय, विनायक, आशुतोष चौहान शगुन, प्रवीण, अंजली, दिव्या त्रिपाठी रिज्जू, आयुष पाल, प्रदुम्न मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: