समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में नेता जी के जन्मदिन व निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

मऊ। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज निवर्तमान जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी चुनाव में नाम बढ़ाने, सामान्य निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण सहित निकाय चुनाव और नेताजी धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के 22 नवम्बर 2022 को जन्मदिन मनाए जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए नि. जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहाकि 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले निकाय चुनाव पर अपना कब्जा जमाने के लिए बीजेपी की सरकार अभी से षणयंत्र कर रही है। उसे सबसे बड़ा खतरा समाजवादी पार्टी से ही है। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी ही सरकार के सत्ते के नशे को चकनाचूर करेगी। कहाकि आम जनता मोदी और योगी सरकार से ऊब चुकी है। कहाकि निकाय चुनाव में जिस प्रकार लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि यहाँ से सभी निकायों में अप्रत्याशिक जीत होगी।
कहाकि 22 नवम्बर 2022 को पहली बार नेताजी का उनके अनुपस्थिति में जन्मदिन मनाया जाना है। इसे सादगी और विस्तृत रूप से मनाना है। इस अवसर पर फल, दूध, कंबल, वस्त्र वितरण किया जाएगा साथ शिविर लगाकर रक्तदान भी होगा। उन्होंने सभी कार्यकरता और नेताओं से कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी सहयोग करें। बैठक को मोहमदाबाद के विधायक राजेंद्र कुमार, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, स्नातक प्रत्याशी करुणाकांत मौर्या, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव मुन्ना, नि वर्तमान ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, अरशद जमाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहमद तैय्यब पालकी, नन्हकू राजभर, सीताराम कुशवाहा, दिनेश यादव गुड्डू, वीरेंद्र चौहान, राजेन्द्र पाण्डेय, गंगा चौहान, रामायन यादव पंकज उपाध्याय, राजेंद्र यादव, आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से, चन्द्रमणी यादव, चंद्रकांत मौर्य, योगेंद्र यादव, रामप्रकश यादव, मास्टर अमान, मुख्तार हुसैन, डॉ ओमप्रकाश यादव, रामधनी चौहान, घोसी ब्लाक प्रमुख रामकृष्ण यादव,शहनवाज आलम, अदरी नगर पंचायत अध्यक्ष इंतेखाब आलम, घोसी नगर पंचायत अध्यक्ष कय्यूम अंसारी, भावी प्रत्याशी अरशद रियाज़,डॉक्टर अल्ताफ अंसारी, अखण्ड प्रकाश पाण्डेय,आलोक यादव, रण धीर सिंह, बन्ने खान, अखिलेश यादव, आदि नेता मौजूद रहे।


Posted

in

by

Tags: