मऊ – आज बुनकरों की फ्लैट रेट बहाली की समस्या को लेकर बुनकर समिति उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल मा० ऊर्जा मंत्री ए0 के0 शर्मा जी से उनके आवास खाजा खुर्द मऊ में मिला और उनको अवगत कराया कि बुनकरों को बिजली बिल का भुगतान करने की जो व्यवस्था लागू की गई है उस से बुनाई उद्योग नष्ट हो जाएगा और लाखों परिवार बेरोजगार हो जाएंगे।
मंत्री जी से मांग की गई कि 2006 से आज तक बिजली बिल की दर में जो बढ़ोतरी हुई है उसी के अनुसार रेट बढ़ा कर प्रति लूम प्रति माह रेट निर्धारित कर दिया जाए ताकि बुनकर विधिवत रूप से अपने बिल का भुगतान करता रहे
मा. मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि बुनाई उद्योग को किसी भी तरह बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा
मंत्री जी ने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही असमंजस की स्थिति समाप्त हो इसके लिए कोशिश की जा रही है
मंत्री जी ने बुनकर प्रतिनिधि मंडल से बुनाई उद्योग को और अधिक विकसित करने और बिजली के अतिरिक्त सरकार से और क्या सहयोग लिया जा सकता है जिससे इस धंधे में लगे सभी लोग खुशहाल हो और तरक्की करें आदि विषयों पर लिखित सुझाव देने को भी कहा
जब मंत्री का ध्यान बरलाई मोड़ पर हथकरधा विभाग द्वारा बुनकर हाट के लिए बनाई गई दूकानों में हाट लगाने की बात याद दिलायी गई तो मंत्री जी ने सुझाव को लिखित में मांगा और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया
बुनकर समिति का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही लखनऊ जा कर सम्बंधित अधिकारियों और मंत्री से मिले कर बुनकरों के बिजली बिल की समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेगा

बुनकरों के फ्लैट रेट बहाली की समस्या को लेकर बुनकर समिति उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने उर्जा मंत्री से की मुलाकात, मंत्री जी ने दिया आश्वासन- जल्द समाप्त होगी असमंजस की स्थिति
Posted
in
by
Tags: