जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में राइस मिल्स के बकायेदारों के खिलाफ चलाया जा रहा है वसूली अभियान
मऊ – जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर जनपद में बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं वसूली अभियान से 1 अप्रैल 2022 से आज की तारीख तक अब तक कुल 8 करोड़ 85 लाख 89 हजार 399 रुपए की वसूली की जा चुकी है।ज्ञातव्य है की जनपद के समस्त तहसीलों में राइस मिल्स के बकायेदारों की कुल 34 आर.सी. थी,जिसके तहत कुल 18 करोड़ 4 लाख 8 हजार 253 रुपए की वसूली की जानी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर इन सभी बड़े बकायेदारों के खिलाफ जबरदस्त वसूली अभियान चलाने के फल स्वरुप इस वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग आधे रकम की वसूली की जा चुकी है। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने समस्त उप जिला अधिकारियों को इस अभियान में और तेजी लाते हुए तहसील स्तर पर बड़े बकायेदारों से समस्त वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
