मऊ – उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09 नवम्बर 2022 को कर दिया गया है। उक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित दावें और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 09 नवम्बर 2022 से 08 दिसम्बर 2022 के मध्य विशेष अभियान की तिथि दिनांक 20 नवम्बर,2022 (रविवार) को सभी बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावें और आपत्तियां प्राप्त करेंगें। विशेष अभियान के दिन जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकीय अधिकारियों द्वारा बूथों का भ्रमण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान यदि कोई बूथ लेविल आफिसर अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त अभियान दिवस के दिन जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान/कार्यालय एवं अन्य संस्थान जहाँ पर मतदेय स्थल स्थापित है, खुले रहेंगे।
जिन मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित है वे मतदाता उक्त तिथि को अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर दावें और आपत्तियां बी०एल०ओ० को उपलब्ध करा सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त मतदाता स्वयं भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://nvsp.in, https://voterportal.eci.gov.in अथवा voter Helpline App के माध्यम से मतदाता सूची नाम दर्ज / विलोपित / संशोधित कर सकते हैं।

20 नवम्बर को सभी बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर रहेंगे उपस्थित
Posted
in
by
Tags: