मऊ -(रिपोर्ट- सईदुज़्ज़फर) मऊ जिले के मुहल्ला रघुनाथ पूरा निवासी सईदुज़्ज़फर (रंग वाले) के पुत्र अमानुल्लाह सईद ने उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता (नेट) में क्वालीफाई कर पूरे शहर का नाम रोशन किया, इन्होंने सीएसआईआर नेट/जेआरएफ द्वारा आयोजित जेआरएफ परीक्षा क्वालीफाई की है।
अमानुल्लाह सईद ने कहा कि सफलता के लिए बाहर जाना ही जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छा शक्ति व आत्मविश्वास के बल पर पढ़कर ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इरादा पक्का हो तो लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वे प्रोफेसर बनकर समाज में ज्ञान का दीपक जलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने युवाओं को भी कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।
अमानुल्लाह सईद ने हाईस्कूल स्कालर पब्लिक स्कूल से, इंटरमीडिएट अमृत पब्लिक स्कूल से, ग्रेजुएशन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया। पोस्ट ग्रेजुएट (एमएससी)अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से जारी है। इन्होंने लाइफ साईंस (जंतु विज्ञान) विषय से सीएसआईआर जेआरएफ की परीक्षा पास की है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से खैरूलबशर, शौकत उमर, डॉ ज़्याउल्लाह, डॉ शकील, डॉ रैहान असरारी, इंजीनियर सईदुर्रहमान, सईदुज़्ज़फर, सरफराज़ सिल्को, आसिफ चंदन, राशिद असरार आदि शामिल रहे।

अमानुल्लाह सईद ने लाईफ साईंस से जेआरएफ क्वालीफाई कर शहर का नाम रौशन किया
Posted
in
by
Tags: