मऊ (रिपोर्ट-सईदुज़्ज़फर)- एजुकेशन सेक्टर में सबसे प्रतिष्ठित पोस्ट प्रोफेसर की होती है। एक प्रोफेसर ही युवाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करता है और उनके करियर निर्माण में एक विशेष भूमिका निभाता है।
प्रोफेसर कई प्रकार के होते हैं जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर एक एंट्री लेवल टीचिंग पोजीशन है। सभी प्रोफेसर एक असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में शुरुआत करते हैं और अनुभव बढ़ने के बाद प्रमोशन के द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर उसके बाद एक पूर्ण प्रोफेसर की पोजीशन को प्राप्त करते हैं।
इसी कड़ी में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय से सम्बध्द डीसीएसके पीजी कालेज के कई एसोसिएट प्रोफेसर पदोन्नत होकर प्रोफेसर बन गए हैं, जिसमें इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज़्याउल्लाह भी एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोन्नत होकर प्रोफेसर बन गए हैं, डॉ ज़्याउल्लाह की इस पद के लिए प्रोन्नत होने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इसी कड़ी में आज डॉ ज़्याउल्लाह के आवास पर पहुंच कर डॉ शकील अहमद (जनता पीजी कालेज, रानीपुर), डॉ अतुल कुमार सिंह (इतिहास विभाग डीसीएसके), अभय चौधरी (ओएस), शेर मोहम्मद (स्टेनो), हर्ष गौरव, राशिद असरार, डॉ रैहान असरारी, इंजीनियर सईदुर्रहमान, ईदुज़्ज़फर, आसिफ चंदन, सरफराज़ सिल्को, दीपक यादव आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं पेश कीं और कहा कि डॉ मो.ज़्याउल्लाह हमेशा ही शिक्षा और साहित्य को समृद्ध करने में अपनी सहभागिता दर्ज कराते रहे हैं तथा समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रयासरत रहते हैं, इनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि यह आज शिक्षा के सर्वोच्च पद पर विराजमान हुए हैं

डीसीएसके पीजी कालेज इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ मो.ज़्याउल्लाह बने प्रोफ़ेसर, लोगों ने मिलकर दी बधाई
Posted
in
by
Tags: