फ़ातिमा स्कूल वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने दिए बहुउपयोगी संदेश



मऊ। 23 नवंबर 2022 को फातिमा स्कूल के प्रांगण में स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म प्रांत के धर्म अध्यक्ष बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मऊ तय्यब पालकी, विद्यालय के प्रबंधक फादर अजय व प्रिंसिपल सिस्टर सिंथिया पषान ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन करके किया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न सामाजिक आवश्यकताओं का समस्याओं से संबंधित कार्यक्रमों की सजीव प्रस्तुति की गई। समूह गान व स्वागत नृत्य के माध्यम से मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि उपस्थित गणमान्य जन व समस्त अभिभावक गण एवं मीडिया से आए हुए सम्मानित प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों की मासूमियत को आनंद भाषाओं पर थिरकते देख दर्शकों की अनवरत तालियां बजती रहीं।
बुलंद हौसले से परिपूर्ण अरुणिमा सिन्हा पर आधारित नाटिका, नारी सशक्तिकरण, राष्ट्रभक्ति, ममता व मानवता की मूर्ति मदर टेरेसा पर आधारित कार्यक्रमों ने लोगों को मानवता की सीख दी। वर्तमान शिक्षा पद्धति में परीक्षा में अधिक अंक लाने के मानसिक दबाव जैसी ज्ञानवर्धक व सृजनात्मक कार्यक्रमों की धूम रही।
सोशल मीडिया का बच्चों पर पड़ता दुष्प्रभाव वह मानसिक असंतुलन व अनिद्रा जैसी समस्याओं को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से जोड़ कर दिखाया गया, जिसने दर्शकों को सोचने पर बाध्य कर दिया। आत्म रक्षार्थ कराटे कौशल के प्रदर्शन ने दर्शकों में जोश व जीवंतता का संचार किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. यूजीन जोसेफ ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यक्रम किसी ना किसी संदेश से भरे हुए थे और ऐसा लग रहा था जैसे मानो विभिन्न कार्यक्रमों को कूदकर एक माला से बना दी गई है। कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विशिष्ट अतिथि तैय्यब पालकी ने कहाकि छात्र -छात्राओं की शिक्षकों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वह छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा एवं कला का बोध कर उसे मार्गदर्शन कर सकें। अगर
इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अपने माता-पिता से संस्कार व उचित मार्गदर्शन मिल जाए तो ये बच्चे दुनिया के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। इन बच्चों को कहीं ना कहीं अभिभावकों से हिम्मत और हौसले की जरूरत होती है। शिक्षक एक विचार देता है,सफलता का सूत्र देता है ।

उन्होंने आईएससी सत्र 2022 में जनपद में प्रथम स्थान पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले दिव्यांशी सिंह, लीजा मजहर वह रजत पूलिन 96% अंक प्राप्त करने वाले होनहारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि फातिमा विद्यालय अपने अनुशासन के लिए पूरे जनपद में जाना जाता है जिसकी एक झलक हमें आज पुनः देखने को मिली यही नहीं यह पूरे जनपद का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय माना जाता है।
इस अवसर पर उन्होंने आईसीएसई सत्र 2022 में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आर्यन सिंह व नित्यानंद सिंह 97.35 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिंधिया ने सभी अतिथि गण व विशिष्ट जनों का आभार प्रकट करते हुए बच्चों के शेष प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित कर उनका हौसला बढ़ाया।
