26 नवंबर को समस्त कार्यालयों में मनाया जाएगा संविधान दिवस

मऊ – संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त कार्यालयों, स्वायत्तशासी निकायों/संगठनों, स्थानीय निकायों एवं शैक्षणिक संस्थानों में 26 नवंबर को पूर्वाहन 11:00 बजे संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि भारतीयों द्वारा लिखित संविधान के कुछ प्रावधानों को 26 नवंबर 1949 को ही पहली बार लागू कर दिया गया था। इस लिए ही 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।


Posted

in

by

Tags: