रिश्वत लेते हुए सेक्रेटरी को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

मऊ- मऊ विकास भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब गोरखपुर एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए सेक्रेटरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि पूरा मामला रतनपुरा ब्लाक के इटौरा ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह के द्वारा गोरखपुर एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित को एक शिकायत पत्र दिया गया था कि रतनपुरा ब्लाक के सेक्रेटरी अमरेश सिंह द्वारा विद्यालय में हुए काम को लेकर पेमेंट कराने के मामले में रिश्वत मांगी जा रही है। जिसको लेकर आज एंटी करप्शन टीम ने विकास भवन के मुख्य गेट पर ग्राम सभा इटौरा प्रधान प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह द्वारा रतनपुरा सेक्रेटरी अमरेश कुमार सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद मऊ कोतवाली में पूछताछ के लिए ले गई। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही।


Posted

in

by

Tags: