विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की अन्तिम तिथि 08 दिसंबर तक

मऊ – भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियो के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 09 नवम्बर 2022 से चलाया जा रहा है। उक्त अभियान 08 दिसंबर 2022 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान संबंधित बी0एल0ओ0 निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, अपमार्जन एवं संशोधन से संबंधित फार्म प्राप्त करेंगे। अब तक चलाए गए पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद में कुल 04 विधानसभाओं में परिवर्धन हेतु 18318, अपमार्जन हेतु 17365 एवं संशोधन हेतु 1310 क्रमशः फॉर्म 6, फॉर्म 7 एवं फार्म 8 प्राप्त हुए हैं। जिन्हें नियमानुसार निस्तारित करने हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया है। अब तक प्राप्त कुल फार्मो में महिला मतदाताओं के पंजीकरण हेतु कुल 9644 फार्म 6 प्राप्त हुए हैं। अभियान के दौरान 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु 6277 फार्म 6 भी प्राप्त हुए हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 08 दिसंबर 2022 तक ही चलाया जाएगा। अतः अर्ह व्यक्तियों से अनुरोध है कि ऑनलाइन माध्यम से अथवा अपने संबंधित बी0एल0ओ0 से संपर्क स्थापित कर विधानसभा निर्वाचक नामावली के अनुसार नाम सम्मिलित/विलोपित/संशोधित करा लें।


Posted

in

by

Tags: