डॉ मो.ज़्याउल्लाह के प्रोफ़ेसर बनने पर “द नेशन फाउंडेशन क्लासेज़” में किया गया स्वागत

मऊ- डीसीएसके पीजी कालेज मऊ के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ मो.ज़्याउल्लाह के एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत होने पर आज द नेशन फाउंडेशन क्लासेज मऊ में डायरेक्टर इंजीनियर जमील अंसारी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर द नेशन फाउंडेशन क्लासेज़ के डायरेक्टर इंजीनियर जमील अंसारी ने कहा कि डॉ मो.ज़्याउल्लाह एक प्रोफेसर होने के साथ ही समाज सेवी के रूप में भी हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहे हैं, छात्रों को जहाँ भी गाइडलाइंस की आवश्यकता होती है ये उन्हें काउंसलर के रूप में मदद करते हैं, आगे उन्होंने कहा कि आज डॉ ज़्याउल्लाह हायर एजुकेशन के उच्च पद पर पहुंच चुके हैं इनकी कालेज व छात्रों के प्रति सेवाएं सराहनीय हैं। आगे उन्होंने आशा व्यक्त की कि हम लोग सर को वाइस चांसलर के रूप में भी देखेंगे। क्योंकि इंसान की लगन, मेंहनत और ईमानदारी कभी व्यर्थ नहीं जाती।
इस अवसर पर डॉ मो.ज़्याउल्लाह ने द नेशन फाउंडेशन क्लासेज का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये सब आप लोगों के प्रेम और दुआओं का परिणाम है आगे भी शिक्षा और समाज के लिए हमारी जहां आवश्यकता होगी पूरा सहयोग करने का प्रयास करेंगे और मऊ को शिक्षा के शिखर पर पहुंचाने में हर तरह का सहयोग देंगे।
इस अवसर पर विशेष रूप से द नेशन फाउंडेशन क्लासेज के समस्त छात्रों व अध्यापकों के अतिरिक्त इंजीनियर सईदुर्रहमान, सईदुज़्ज़फर, सरफराज़ सिल्को आदि उपस्थित रहे ।


Posted

in

by

Tags: