डिम्पल यादव के रिकॉर्ड मतों से जीत पर सपा कार्यालय पर मना जश्न

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज दिनांक 08-12-2022 को नि वर्तमान जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी की जनता ने जो स्नेह डिम्पल यादव को रिकार्ड मतों से जीताकर दिया है वह आदरणीय नेता मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद है। इससे यह साबित हुआ है कि बीजेपी के लाख षणयंत्र के बाद भी समाजवादी पार्टी पर जनता का विश्वास कायम है। प्रदेश के उप चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा है। रामपुर में बीजेपी ने जो लोकतंन्त्र का गला घोंटा है उससे पूरे देश प्रदेश की जनता देख रही है।
श्री यादव ने जीत की खुशी प्रकट करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार तोड़ने की राजनीति कर रही है । वह कभी परिवार तो कभी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कहाकि बीजेपी की ईडी, सीबीआई की डर को दरकिनार कर पार्टी अब आगे बढ़ने को तैयार है। यही कारण है कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी सपा में अपनी पार्टी का विलय कर लिया है। इससे पूरे प्रदेश में उत्साह की लहर है। इस दौरान कार्यालय पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौह, नगर पालिका परिषद चेयरमैन तैयब पालकी, पूर्व चैयरमैन अरशद जमाल, नि वर्तमान ज़िला महासचिव कुद्दुस अंसारी, हाजी इरफान, इंतेखाब आलम, जियाउल्लह अंसारी, अरशद रियाज़, पंकज उपाध्याय, Dr जयप्रकाश यादव, आबिद अख़्तर, मुख्तार हुसैन, अखिलेश यादव, शोभा श्रीवास्तव,शहनवाज, आलोक यादव, जहीर सेराज,वीरेंद्र चौहान, सोएब नोमानी, अनीस हलचल,डॉ ओमप्रकाश यादव, रामदरश यादव, जफर प्रधान, अकील अंसारी, आदि उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: