गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया विजयोत्सव

मऊ- भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड विजय प्राप्त करने के उपलक्ष में जनपद कार्यालय मऊ में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे छुड़ाकर तथा एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर धूमधाम से विजयोत्सव मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि, गुजरात की विजय भारतीय जनता पार्टी के विकासवादी नीतियों की विजय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवादी नीतियों पर गुजरात की जनता ने अपना विश्वास जताया है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अथक परिश्रम से पार्टी के विजय में अमूल्य योगदान दिया है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।
विपक्ष के नकारेपन और निम्न स्तर की राजनीति पर गुजरात की जनता का यह तमाचा है। मोदी जी के प्रति विपक्ष ने जो भ्रांतियां फैला रखी थी उसका गुजरात ने ब्याज के साथ अपना जवाब दिया है। भारत की जनता ने विपक्ष के लोभ भरे वादों का त्याग करते हुए विकास और राष्ट्रवाद को चुना है, हम सब जनता के दिए हुए आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर मुन्ना दुबे अरविंद सिंह विजय नारायन शर्मा राकेश मिश्र अशोक सिंह नूपुर अग्रवाल रमेश राय राकेश तिवारी कृष्ण कांत राय सचिंद्र सिंह अंजनी सिंह सुधीर सोनकर राघवेंद्र शर्मा मयंक मद्धेशिया रामानुज सिंह पंकज राजभर पीयूष साहनी दुर्गेश सिंह आकाश मल्ल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: