हिन्दू प्रेमी के लिए दो बच्चों की मां नगमा ने पति से लिया तलाक, पवन से मन्दिर में की शादी

मुहम्मदाबाद गोहना /मऊ – मऊ की मुस्लिम महिला नगमा ने नेहा बनकर अपने प्रेमी पवन से शादी रचा ली। मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। फिर पवन ने नेहा की मांग में सिंदूर भरा। इस मौके पर दोनों परिवार के लोग भी मौजूद रहे। सभी की रजामंदी से ये शादी पूरी हुई। बता दें नेहा पहले से शादीशुदा थी। अपने पहले पति को 6 दिसंबर को तलाक देकर उसने 8 दिसंबर को पवन से दूसरी शादी कर ली। नेहा का कहना, अब मैं इनके साथ सुकून से रहूंगी।
मामला जिले के मुहम्मदाबाद गोहना का है। बुधवार को दोनों ने शिव मंदिर में शादी की। उसके बाद परिवार के लोगों से आशीर्वाद लिया। नगमा की पहली शादी 2018 में बाराबंकी में हुई थी। शादी के बाद नगमा का दिल पवन पर आ गया। 2019 से दोनों का अफेयर चल रहा है।
अपनी शादी के मौके पर नवविवाहिता नगमा का कहना है, “हम और पवन दोनों एक दूसके को पहले से जानते हैं। पहले हम लोग दोस्त थे लेकिन जब मेरी शादी हो गई तो मुझे अफसोस हुआ कि मैं पवन से प्यार करती हूं। मैंने पवन से बात पूछी तो उसने भी हां कहा। उसके बाद से हम लोग अक्सर मिलने लगे।”
“धीरे-धीरे मुझे इनसे बहुत लगाव हो गया। मैंने तभी सोच लिया था कि मैं इनके साथ ही रहूंगी। अपने पति को छोड़ दूंगी। मैंने घर के लोगों को ये सब बताया तो वो लोग नाराज हो गए। लेकिन मैं अपनी जिद्द पर ठनी रही। आखिरकार सभी को मेरी बात माननी पड़ी। उसके बाद हम लोगों ने कोर्ट में तलाक की बात की। जैसे ही मुझे तलाक मिला मैंने इनसे शादी कर ली। मैं पवन से बहुत प्यार करती हूं।”
नगमा से नेहा बनी युवती ने बताया कि वह पवन के बिना जीना नहीं चाहती है।
वहीं पवन ने बताया, “नगमा और मैं एक-दूसरे के बिना जीना नहीं चाहते थे। नगमा नहीं मिलती तो अपनी जान दे देता, वह भी ऐसा ही सोच रही थी। हम दोनों ने अपने-अपने परिजनों से खुलकर बात की। पहले तो लोग राजी नहीं थे, लेकिन नगमा और मेरी जिद की वजह से परिवार के लोग झुक गए। इसके बाद हम दोनों ने शादी का फैसला लिया। नगमा भी मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू रीति-रिवाज से शादी के लिए तैयार हो गई। इसके बाद हम दोनों की राह आसान हो गई। शिव मंदिर में हम दोनों ने शादी रचा ली”
बता दें 22 साल की नगमा अपने पिता की इकलौती संतान है। उसके पिता अमीरूल्लाह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 2018 में नगमा की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से बाराबंकी जिले में हुई थी। शादी के बाद नगमा मायके में आई थी। वह कुछ महीने तक मायके में ही रही। इस दौरान मोहल्ले के पवन चौहान से उसका अफेयर शुरू हो गया। नगमा के दो बच्चे भी हैं। जो अब उसके पति के साथ रहेंगे। सभार दैनिक भास्कर


Posted

in

by

Tags: