मऊ उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता के नेतृत्व में जी0एस0टी0 विभाग के भ्रष्टाचार के रोकने के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री को सम्बन्धित पत्रक जिलाधिकारी सौंपा । इस दौरान व्यापारियों नें चेतावनी दिया कि अगर उनकी माॅगों को गम्भीरता पूर्वक पूरा नही किया गया तो संघर्ष का विकल्प खुला हुआ है। जिलाधिकारी को सैापे गये माॅग पत्र में कहा गया है कि अभी कोरोना काल से व्यापारी थोड़ा सा सम्भलकर व्यापार को गति देने का प्रयास कर रहा था कि इसी बीच जी0एस0टी0 के नाम पर छापेमारी व वसूली करके सरकार के मंशा के विपरीत व्यापारियों का शोषण एवं उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे व्यापार पूरी तरह ठप पड़ गया है। जबकि सरकारी आकड़े बताते हैं कि सरकार के राजस्व में जी0एस0टी0 का कलेक्शन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में कोई भी अनियमितता व्यापारियों के तरफ से नही है। ऐसी विषम स्थिति में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों एवं कम्रचारियों की सम्पत्ति की जाॅच करके ऐसे दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। जो व्यापारियों का उत्पीड़न करके शासन के मंशा के विपरीत कार्य करके मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं सरकार की छवि को धूमिल करनें का प्रयास करनें में जुटे हुए हैं। पत्रंक सौपने वालों में मुख्य रूप से जफर अहमद जनता, गोपाल कृष्ण बरनवाल, मोल्वी इकबाल, मु0अशरफ, नरेन्द्र सिंह, संजय गुप्ता एडवोकेट आदि लोग शामिल रहे।

कोरोना काल से उभर कर व्यापार को गति दे रहे व्यापारी जीएसटी छापेमारी से परेशान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Posted
in
by
Tags: