बुराइयों पर नियंत्रण एवं असुर शक्तियों का सामना कर देश को दुनिया का प्रथम राष्ट्र बनाना है:-यशवंत सिंह
आज अवध नारायण सिंह महाविद्यालय सुल्तानीपुर, मऊ में स्वर्गीय अवध नारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण माननीय विधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह जी द्वारा किया गया।इस मौके पर माननीय विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह “रिश” सहित कई राजनीतिक पार्टियों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अपने संबोधन के दौरान माननीय श्री यशवंत सिंह जी ने श्री स्वर्गीय अवध नारायण सिंह के जीवन को एक पूरी पाठशाला बताया, जिनसे पारिवारिक एवम् सामाजिक दायित्व को निभाते हुए भी जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि अपने जीवन में जो कुछ भी उनसे सीखने को मिला वह अद्भुत था। उन्हें सभी धर्म एवं जाति की लोगों का भरपूर प्यार मिला। अपने संबोधन के दौरान श्री यशवंत सिंह जी ने कहा कि किसी समय हमारा देश दुनिया का सबसे अग्रणी देश था। लेकिन वर्तमान में समाज में बढ़ते बुराइयों एवं असुर शक्तियों के बढ़ते प्रभाव के चलते देश में विघटनकारी शक्तियां अपने पैर मजबूत कर रही हैं।उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से बुराइयों पर नियंत्रण करने एवं असुर शक्तियों के खिलाफ खड़े होकर डटकर मुकाबला करने का आह्वान करते हुए भारत देश को पूरी दुनिया का प्रथम राष्ट्र बनाने के प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम अपने पूर्वजों की प्रतिमाओं से प्रेरणा पाकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर सकते हैं। इस मौके पर आजमगढ़ एवं मऊ के भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं प्रवीण गुप्ता सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय सहित कई अन्य राजनीतिक दलों के सम्मानित लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
