एच्छिक ब्यूरों के प्रयास से छहः दंपती साथ साथ रहने को हुए राज़ी, 34 में से 15 मामलों का हुआ निस्तारण

 पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में आज दिनांक 18.12.2022 को पुलिस लाइन मऊ में महिला एच्छिक ब्यूरों की बैठक सम्पन्न हुयी इस दौरान कुल 34 मामलें पेश हुवे जिसमें एच्छिक ब्यूरों के सदस्यो के प्रयास से 06 पति-पत्नि के बीच सुलह हुआ जिनके नाम मैरुन्निशां/अफ़रोज़, आरती चौहान/पिन्टू चौहान, मोहम्मद कासिम/सीमा, कविता/तारकेश्वर, रेशमा/नसीम, सुनीता/विश्राम हैं।  कुल 6 मामलें पक्षकारों की उदासी के वजह से बंद किये गये। 3 मामलों में एफ आई आर का निर्णय हुआ। शेष में मामलों में अगली तारीख 08.01.2023 दी गयी है। बैठक में अर्चना उपाध्याय, श्री सर्वेश दूबे, मौलवी अरशद, एसआई आत्मा सिंह, महिला आरक्षी प्रीति दुबे, सोनी सिंह, पुष्पा गुप्ता उपस्थित रहीं।

Posted

in

by

Tags: