आज दिनांक 18.12.2022 को थाना कोपागंज पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, दिनांक 17.12.2022 को स्टेट बैक कोपागंज के पास कार चालक को भ्रम में डालकर सीट पर से रूपये चोरी करने की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0 503/22 धारा 420,379,411 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष पुत्र बासू त्रिमल निवासी मदनगिरी दक्षिणपुरी दिल्ली के कब्जे से चोरी के 5000 हजार रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ आमजन द्वारा गांव भेलाबाध में धान चोरी करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों अजय पुत्र रामबदन, दीलीप पुत्र राजू, रंजीत पुत्र प्रभुनाथ निवासीगण भेलाबाध थाना कोपागंज जनपद मऊ को पकड कर थाना स्थानीय को सूपूर्द किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 504/22 धारा 379,411 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

थाना कोपागंज अंतर्गत कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार
Posted
in
by
Tags: