मऊ के मुहल्ला डोमनपुरा निवासी एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के संरक्षक डॉ हम्माद की माता का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के पदाधिकारियों व सदस्यों में शोक छा गया। एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया।
चिकित्सक डॉ. हम्माद की माता के निधन पर आज सोमवार को एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के सदर चौक स्थित आफिस पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया शोक सभा की अध्यक्षता एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के संरक्षक मुमताज़ अहमद बै ने की। इस मौके पर उपस्थित समस्त सदस्यों ने मृत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में मुमताज़ अहमद, मो असलम, अताउर्रहमान, लियाक़त अली, सईदुज़्ज़फर, आमिर अब्दुलहई, शहज़ाद, मोहम्मद दानिश, अरशद जमाल, शहाबुद्दीन, हारिस शकील आदि ने भी शोक व्यक्त किया।

डॉ हम्माद की माता के निधन पर एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ की शोक सभा
Posted
in
by
Tags: