मऊ – सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग ने बताया कि मऊ परिक्षेत्र अन्तर्गत जनपद-मऊ, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के पावरलूम बुनकरों / समिति / यूनिट के हेतु मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना का संचालन किया जाना है। नियमित विद्युत आपूर्ति के अभाव में अधिकांश बुनकरों द्वारा डीजल, जनरेटर का उपयोग पावरलूम के संचालन हेतु प्रयोग करते हैं, जिसके कारण वायु प्रदूषण का संकट बढ़ता है एवं उत्पादन की लागत में बृद्धि होती है। इसका संज्ञान लेते हुए बुनकरों को गैर पारम्परिक उर्जा / सौर उर्जा का लाभ दिलानें, पर्यावरण की रक्षा एवं बुनकरों के उत्पादन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाये रखनें हेतु अनुदानित दर पर यूपी नेंडा के माध्यम से सौर उर्जा संयत्र दिये जाएंगे। मऊ परिक्षेत्र अन्तर्गत जनपद— मऊ, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के पावरलूम बुनकरों / समिति / यूनिट उपरोक्त योजना का लाभ लेनें हेतु किसी भी कार्यदिवस में योजना की गाईडलाइन के अनुसार आवेदन हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र-मऊ, से सम्पर्क कर सकते है। योजना में सामान्य पावरलूम बुनकर हेतु 50 प्रतिशत शासकीय अनुदान एवं शेष 50 प्रतिशत स्वयं अपने श्रोतो से जमा करना पड़ेगा । तथा अनुसूचित जाति / जनजाति के हथकरघा बुनकर हेतु योजना में 75 प्रतिशत शासकीय अनुदान एवं शेष 25 प्रतिशत स्वयं अपने श्रोतों से जमा करना पड़ेगा।

बुनकरों को मिलेगी वायु प्रदूषण से निजात, मुख्यमंत्री ने बुनकर सौर ऊर्जा योजना का किया शुभारंभ
Posted
in
by
Tags: