बेहतर पर्यवेक्षण/निगरानी के दृष्टिगत एकीकृत कोविड-19 कमांड कंट्रोल सेंटर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नए सभागार में किया गया स्थानांतरित

सभी कार्यालयों में हेल्प डेस्क होगा अनिवार्य

मऊ – कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत जनपद में पूर्व से संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को कलेक्ट्रेट परिसर के नवनिर्मित सभागार में जिलाधिकारी द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया है। कुशल पर्यवेक्षण एवं कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी द्वारा उक्त व्यवस्था स्थापित की गई है। आई0सी0सी0सी0 को संचार एवं संवाद हेतु सुदृढ़ किया गया है। जिसमें स्विफ्ट डॉक्टर/अधिकारी/कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आई0सी0सी0सी0 में आने वाले प्रत्येक टेलीफोन काल का विवरण पंजिका में अंकित कर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएंगे एवं फालो अप भी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागाध्यक्ष एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि कोविड से बचाव एवं सुरक्षा हेतु पूर्व की भांति हेल्प डेस्क संचालित करें एवं मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षो को नवीन कोविड गाइडलाइन का पालन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-समय पर शासन द्वारा इस संबंध में जारी होने वाले आदेशों का भी अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।


Posted

in

by

Tags: