मऊ – आज जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने जनपद में पर्यटन के विकास के दृष्टिगत कई प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया, जिनमें निर्धारित मानकों का उल्लेख ना होने पर जिलाधिकारी ने ऐसे समस्त प्रस्तावो को निर्धारित मानक पूर्ण होने के उपरांत ही अनुमोदन हेतु समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीण पर्यटन के विकास हेतु गांव के चयन पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन के दृष्टिगत गांवो का सर्वे के उपरांत ही पर्यटन की दृष्टि से उपयुक्त गांव का चयन कर समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वन ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य के तहत पर्यटन विभाग की कार्य योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को जनपद के प्रमुख स्थलों का चयन कर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जनपद मऊ में स्थित महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, कला, संस्कृति के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जनपद की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया जाना है। जिस के संबंध में जिलाधिकारी ने विस्तृत चर्चा के उपरांत डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण के लिए अनुमति प्रदान की। जनपद के विभिन्न स्थलों में इको टूरिज्म के विस्तार किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग में इको टूरिज्म की संभावना से पूर्ण क्षेत्रों के समीप स्थित सभी डाक बंगले, अतिथि गृहों एवं जमीन की सूची उपलब्ध कराए जाने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को अगली बैठक के पूर्व सारी तैयारियां पूर्ण करने के उपरांत ही प्रस्तावो को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं ग्रामीण विकास अभियंत्रण विभाग सहित जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

जिला पर्यटन अधिकारी को जनपद के प्रमुख स्थलों का चयन कर कार्य योजना बनाने के निर्देश, जनपद की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का होना है निर्माण
Posted
in
by
Tags: