नेशनल स्कालरशिप के फार्म को कालेज द्वारा 31 दिसंबर तक किया जा सकता है वैरिफाई

मऊ – साहित्य निकष सिंह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर संचालित अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रि मीन्स छात्रवृत्ति योजनाओं में पात्र अल्पसंख्यक (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी) छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्र आनलाइन करने की तिथि समाप्त हो चुकी है। पोस्ट मैट्रिक व मेरिट कम मीन्स के आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्था द्वारा अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 संशोधित की गई है तथा कार्यालय स्तर दिनांक 10 जनवरी 2023 तक परीक्षणोपरान्त वेरिफाई / रिजेक्ट किया जाना है। उक्त के क्रम में सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक / प्रधानाचार्यो से अनुरोध है कि एन०एस०पी० पोर्टल पर शिक्षण संस्थाओं में अध्यनरत पात्र छात्र / छात्राओं के आनलाइन आवेदन पत्र जो शिक्षण संस्था द्वारा अग्रसारित किया जा चुका है की हार्ड कापी सम्बन्धित शिक्षा अधिकारी से अग्रसारित कराते हुये मय संलग्नकों सहित दिनांक 02 जनवरी 2023 तक प्रत्येक दशा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि छात्र / छात्राओं के आवेदन पत्रों को आनलाइन अग्रसारित किया जा सके।


Posted

in

by

Tags: