एसबीएम बैडमिन्टन टूर्नामेन्ट के विजेता बने साहिल व अजीत

मऊ- एस.बी.एम ग्रुप (सोनिया बाड़ा व मूदन पुरा) मऊ के तत्वाधान में रात्रिकालीन बैडमिन्टन टूर्नामेन्ट का आयोजन किया गया। सीनियर व जूनियर, दो ग्रुपों में आयोजित इस टूर्नामेन्ट में मऊ, आजमगढ़ व गाजीपुर की बैडमिन्टन टीमों ने प्रतिभाग किया।
घोसी से नेजामी बैडमिन्टन क्लब, मुहम्मदाबाद से आज़ाद बैडमिन्टन क्लब, मुबारकपुर, बैडमिन्टन क्लब, मऊ स्टेडियम एकेडमी व शौर्य क्लब गाजीपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
एस.बी.एम सेशन-4 के इस मुकाबले में जूनियर वर्ग से एस. बी.एम बैडमिन्टन क्लब मऊ व ए०जे० एकेडमी मऊ, फाइनल मुकाबले में पहुँची जिसमें ए.जे. एकेडमी को विजय प्राप्त हुई। सीनियर वर्ग में स्टार बैडमिन्टन क्लब मुबारकपुर कटरा व सुपर बैडमिन्टन क्लब खैराबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली जिसमें भारी मशक्कत के बाद स्टार बैडमिन्टन क्लब मुबारकपुर को जीत मिली। जूनियर वर्ग से विजेता खिलाड़ी अब्दुल्लाह पार्टनर अरबाज़, उपविजेता खिलाड़ी मो० सालिम पार्टनर आसिफ सईद तथा सीनियर वर्ग से विजेता खिलाड़ी साहिल पार्टनर अजीत, उपविजेता खिलाड़ी शाहनवाज़ पार्टनर दानिश को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिये मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मु०तैयब पालकी, पूर्व सांसद मु०सालिम अंसारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कामरेड इम्तेयाज अहमद, डा० आई० मज़हर तथा हाजी वकील अहमद गल्ला के हाथों ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पालिकाध्यक्ष मु० तैयब पालकी, पूर्व सांसद सालिम अंसारी व का. इम्तेयाज अहमद ने युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपनी प्रतिभाएं दिखाने और देश का नाम रौशन करने की बातें कहीं।
टूर्नामेन्ट कमेटी के अध्यक्ष अमीर खुसरु, सचिव जावेद अहमद नज़ीर, आजाद अहमद कोषाध्यक्ष, व सदस्यों में नसीम गल्ला, खालिद साद, आमिर साद, परवेज़ नज़ीर, आसिम, कोच मु. असलम, उस्मान, दानिश वसी, अब तालिब, अन् ओसामा, मोहम्मद इलेक्ट्रिक आदि ने सभी अतिथियों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन नगरपालिका सभासद मो. अल्तमश अंसारी ने किया।
कमेन्टेटर की भूमिका शाहनवाज़ व जाहिद अजमल ने निभाई। इस टूर्नामेन्ट के स्पान्सर हाजी वकील अहमद गल्ला एसीसी सीमेन्ट डिस्ट्रीब्यूटर, फिरोज़ टेन्ट हाउस व अनस किराना, खालिद साद, फैसल गृहस्थ, अब्दुल्लाह अम्बानी, जमाल एक्सपोर्ट, मौलाना ट्रेडर्स, अफ़फान जमील, गंगोत्री साड़ी व छाया साड़ी रहे।


Posted

in

by

Tags: