वसूली प्रकरण में 7 जनवरी को होगी नीलामी

मऊ – आज नायब तहसीलदार सदर अभिषेक वर्मा ने तहसील संग्रह की वसूली के प्रकरण में मद भरण पोषण के अंतर्गत श्री मुराली पुत्र श्री हरदेव द्वारा 2 लाख10हजार भू राजस्व का बकाया जमा न करने पर उनकी ग्राम डोमन पूरा,नवापुरा के खाता संख्या 00302, गाटा संख्या 716/2 रकबा 0.0180 की जमीन को नीलामी करने हेतु मुनादी करवा दी है। नीलामी सार्वजनिक बोली के माध्यम से दिनांक 7 जनवरी को पूर्वान्ह 12:00 बजे तहसील सदर सभागार में होगी।


Posted

in

by

Tags: