घरेलू विद्युत कनेक्शन के आधार पर सोलर रूफटाप आनग्रिड सिस्टम लगाने पर राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराएगी अनुदान

मऊ – मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन के आधार पर अनग्रिड सोलर रूफटाप, सिस्टम लगवाने हेतु एम०एन०आर०ई० भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल पोर्टल (www.solarrooftop.gov.in) पर अनिवार्य रूप से अपना आवेदन / पंजीकरण कर केन्द्रीय एवं राज्यानुदान दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी यूपीनेडा पोर्टल पर (upnedasolarrooftopportal.com) की जा सकती है। पोर्टल पर वेण्डर की सूची उपलब्ध है, जिससे लाभार्थी अपने वेण्डर (संयंत्र स्थापनाकर्ता फर्म) का चयन उक्त पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। संयंत्र की स्थापना के उपरान्त राज्यानुदान यूपीनेडा द्वारा एवं केन्द्रानुदान सम्बन्धित डिस्काम(विद्युत विभाग) के द्वारा संयंत्र की क्षमता के आधार पर लाभार्थी के बैंक खाते में (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त होगा। केन्द्रानुदान के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 01 किं०वा० से 03 कि०वा० तक रूफटॉप सोलर पावर प्लांट संयंत्रों पर प्रति कि०वा० अनुदान रू0 14,588/- है, 03 कि०वा० से अधिक 10 कि०वा० संयंत्र पर प्रति कि०वा० रू० 7,294 /- अनुदान अनुमन्य है। इसके अतिरिक्त राज्यनुदान रू0: 15000/- प्रति कि०वा० अधिकतम रु० 30000/- दिये जाने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम से प्रति कि०वा० लगभग 04 यूनिट तक प्रतिदिन विद्युत उत्पादन होता है। इस प्रकार 01 कि०वा० संयंत्र से एक माह में लगभग 120 यूनिट का विद्युत उत्पादन होगा, जिससे उपभोक्ता को 120 यूनिट का विद्युत बिल कम पड़ेगा संयंत्र पर व्यय की गयी धनराशि 03 से 04 वर्ष में वसूल हो जाती है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय यूपीनेडा, कुवर सिंह उद्यान विकास भवन के सामने आफीसर्स क्लब आजमगढ से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं अथवा मोबाईल नम्बर-9415609030 वार्ता कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


Posted

in

by

Tags: