गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के द्विवार्षिक निर्वाचन 2023 में मतदान सम्बन्धी व्यवस्थाओं के प्रभावी अनुश्रवण, नियन्त्रण एवं शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है और उन्हें दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 20 एवं 21 के अन्तर्गत निहित विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्राप्त होगे और सहिता की धारा 20 के अन्तर्गत उन्हें निर्धारित क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु अधिकृत किया गया है। साथ ही सभी सम्बन्धित मजिस्ट्रेट उक्त संहिता की धारा 23 के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ नियन्त्रणाधीन होंगे।
जिसमें आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, अपर उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट, एवं आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेट
अशोक कुमार, जिला होमियोपैथिक अधिकारी, मऊ, भूपेन्द्रनाथ चौधरी, प्राचार्य राजकीय पालीटेक्निक, मऊ हैं।
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 का निर्वाचन दिनांक 30 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 8:00 बजे से अपरान्ह 4.00 बजे के मध्य सम्पन्न होगा। समस्त सेक्टर / स्टेटिक मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी के साथ दिनांक 29 जनवरी 2023 को अपरान्ह 1.00 बजे गन्तव्य स्थान के लिए रवाना होगें तथा मतदान की समाप्ति के पश्चात पोलिंग पार्टी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होंगे।

गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के द्विवार्षिक निर्वाचन 30 जनवरी को होगा संपन्न
Posted
in
by
Tags: