मऊ – सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत पुलिस लाईन में यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिला कास्टेबल जागरूकता रैली को सी०ओ० सिटी धनंजय मिश्रा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रैली पुलिस लाइन से आजमगढ़ मोड़ होते हुए संस्कृत पाठशाला से भींटी होते हुए गाजीपुर तिराहा तक सड़क सुरक्षा जागरूकता बाईक रैली निकाली गयी साथ ही लोगों को यातायात संबंधी नियमों का पालन करने की जानकारी भी दी गई। उक्त आयोजन में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व श्रीमती कहकशां खातून सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं अरविन्द कुमार जैशल यात्रीकर अधिकारी तथा यातायात प्रभारी राजकेसर सिंह, उप निरीक्षक महिला थाना प्रभारी कल्पना मिश्रा, कास्टेबल प्रवीण गुप्ता, संजय यादव, शौरभ यादव एवं प्रधान सहायक दयानिधि उपाध्याय उपस्थित रहे।

नगर क्षेत्राधिकारी ने पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Posted
in
by
Tags: