नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर जनपद में होगा मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा की दिलवायी जाएगी शपथ

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न

मऊ – अपर जिलाधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी 04 फरवरी तक सडक सुरक्षा माह मनाया जाएगा। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी,2023 के अवसर पर जनपद में पूर्वान्ह 11:00 बजे मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलवायी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन कराने के निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारियो को दिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मानव श्रृंखला निर्माण में विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, एन०सी०सी०, स्काउट गाइड, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के छात्रों की अधिकाधिक संख्या में एक साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद सड़क सुरक्षा शपथ दिलवायी जाएगी। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर मानव श्रृंखला निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस व चिकित्सों की व्यवस्था करने तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात को यातायात को सुदृण व सुचारू रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को मानव श्रृंखला निर्माण में स्कूल व विद्यालयों की ओर कार्यक्रम में कक्षा 08 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को ही प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बताया कि जनपद स्तर पर मानव श्रृंखला डी0सी0एस0के0 पी0जी0 कॉलेज से हिंदी भवन, अंधा मोड़ भीटी होते हुए माधव होटल के रास्ते पुनः डी0सी0एस0के0 पी0जी0 कॉलेज तक होगी। जिसमें सभी स्कूल व कॉलेजों के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से अपेक्षा है कि मानव श्रृंखला निर्माण में प्रतिभाग करें।
बैठक के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: