राष्ट्रीय युवा संसद 24 जनवरी 2023 को

मऊ – राष्ट्रीय युवा संसद भाषण प्रतियोगिता 2023 का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है, प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 24 जनवरी 2023 को 18-25 आयु वर्ग के जनपद में निवासी कोई भी युवा आवेदन फॉर्म भर कर नेहरू युवा केंद्र मऊ के कार्यालय में जमा कर सकता है ।
जिला स्तर से 2 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा जो राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसके उपरांत 3 राज्य स्तरीय विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र मऊ के कार्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो कर 04 मिनट का भाषण प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि- 22 जनवरी 2023
आवेदक की उम्र- 18 से 25 वर्ष 24 जनवरी 1998 से 24 जनवरी 2005 के बीच
भाषण का विषय- 24 जनवरी 2023 को बताया जाएगा
भाषा- हिन्दी/ English
अनिवार्य दस्तावेज- 10th मार्कशीट, आधार कार्ड
मूल्यांकन का आधार निम्न बिंदुओं पर किया जाएगा-

  1. स्पष्ट उच्चारण- 25 अंक
  2. विचार की स्पष्टता- 25 अंक
  3. विषय ज्ञान- 25 अंक
  4. मुद्रा- 25 अंक

विगत वर्षों के दौरान राष्ट्रीय युवा संसद भाषण प्रतियोगिता में भाग ले चुके प्रतिभागी इस वर्ष आवेदन के लिए अपात्र है । उक्त आशय की जानकारी नेहरु युवा केंद्र मऊ के जिला युवा अधिकारी श्रीमती राशि मिश्रा ने देते हुए जनपद के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आवाहन किया है।


Posted

in

by

Tags: