मऊ- मऊ के थाना कोतवाली अन्तर्गत आजमगढ़ मोड़ पर आज देर रात एक एंबुलेंस और स्कूटी में ज़बरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार देर रात आज़मगढ़ मोड़ पर तेज़ रफ्तार एम्बुलेंस ने स्कूटी को ज़ोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी सवार मऊ के थाना कोतवाली अन्तर्गत रघुनाथ पुरा मैट्रो परिवार के साकिब मैट्रो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कासिम पुरा निवासी सईदुर्रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए, सईदुर्रहमान की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस द्वारा एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हादसे की खबर से शहर में सनसनी की लहर दौड़ पड़ी। मृतक और घायल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

एंबुलेंस व स्कूटी की भीषण टक्कर में स्कूटी सवार की मौत, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल
Posted
in
by
Tags: