राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को

माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के सम्बन्ध में माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,मऊ अनिल कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज दीवानी न्यायालय के सभागार में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।
बैठक में बीमा कंपनियों के विद्वान अधिवक्तागण/अधिकारीगण के साथ दिनांक 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के अधिकाधिक मामले में निस्तारण पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण द्वारा उपस्थित बीमा कंपनियों के अधिकारीगण/अधिवक्तागण को संबंधित लंबित मामलों में उचित क्षतिपूर्ति प्रदान कर आपसी सामंजस्य से अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया। दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति/आश्रितों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रदान कर लाभान्वित किये जाने हेतु चिन्हित मामलों के निस्तारण योग्य बिंदुओं पर परिचर्चा की गयी।
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनय कुमार मिश्रा द्वारा वादकारी गण एवं आमजन से अपील किया गया कि दिनांक 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य वादों के साथ-साथ दाम्पत्य विवाद का प्री-लिटिगेशन स्तर पर एवं आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण आपसी सामन्जस्य के आधार पर किये जायेगे, तथा दिनांक 08, 09 तथा 10 फरवरी, 2023 को लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु आयोजित होने विशेष लोक अदालत में लद्यु आपराधिक मामलों के निस्तारण कराकर लाभान्वित होवे।


Posted

in

by

Tags: