हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम स्वर्णिम भारत के निर्माण की आधारशिला: शाहनवाज आलम

कुर्थीजाफर पुर पुराघात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो संवाद कार्यक्रम युवा नेता हसरत अली के नेतृत्व में जीप स्टैंड मे जनसभा कर बाज़ार से शुरू किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिसमें पुराघाट के बाज़ार का भ्रमण करते हुए राहुल गांधी जी के संदेश को घर-घर में बांटा गया तथा उस पर चर्चा किया गया
चर्चा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा के अतिरिक्त कांग्रेश द्वारा जनता की लड़ाई लड़ने का जोरदार समर्थन किया गया
जनसभा के दौरान अल्पसंखयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो संवाद कार्यक्रम स्वर्णिम भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगी केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को गुमराह करने पर तुली हुई है प्रधानमंत्री जी खुद के मन की बात करते हैं गरीबों की बात नहीं सुनते हैं किसान उचित मुआवजा मांगता है मोदी सरकार देने में नाकाम रहती हैं इस सरकार में महिलाओं का अपमान किया जाता है यह सरकार सत्ता के मद में चूर होकर लोकतंत्र का विनाश करने पर तुली हुई है हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से देश में फैल रही नफरत की वाणी को खत्म कर आत्मविश्वास की राजनीति का समावेश करना राहुल जी का मकसद है
जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम अध्यक्ष ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से हर गांव में राहुल जी के संदेश को पहुंचाना और भारतीय जनता पार्टी की कुनीतियों का विरोध करना एकमात्र लक्ष्य है और कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती के साथ इस पर अमल करेगा
युवा नेता हसरत अली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमर कस लिया है अब वह समय आ गया है जो देश को बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है
ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभुवन भारती ने कहा कि हर वर्ग के लोग कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही देश का भला कर सकती है भारतीय जनता पार्टी से लोग परेशान हो चुके हैं जिससे मुक्ति देने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं और उस समय बहुत नजदीक है जब 2024 में भाजपा सरकार का अंत होगा
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राना खातून धर्मेन्द्र कुमार सिंह रफी अतहर अकरम प्रीमियर असलम ख्वाजा हाफिज अबुबकर
डॉक्टर शाहनवाज आलम
डॉक्टर शमशाद हबीबुर रहमान, शकील अहमद, शमीम नेता, हाजी अबूबकर, गुफरान अहमद, मौलवी ताहिर, हाजी रशीद ग्राफर हफीजूर रहमान हबीबुर रहमान खजांची कलाम अहमद खालिद सागर सुभाष गुप्ता नज़ीर अहमद रेयाज अहमद सलीम अहमद मोहम्मद आसिफ नेयाज शाही मासूम अंसारी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे


Posted

in

by

Tags: