मऊ- भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने जनपद कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथ पर पंडित दिन दयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि को ध्यान में रखते हुए श्रद्धांजलि का कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें निस्वार्थ सेवा का प्रतीक बताया और कहा की वह एक सच्चे देशभक्त, गहन विचारक और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक थे। पंडित जी के एकात्म मानवतावाद और अंत्योदय के सिद्धांतों ने कई लोगों को देश तथा वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और वह सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा। उनका दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा का हर कार्यकर्ता आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
जिलाध्यक्ष ने कहा की दीनदयाल जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण समाहित है। हर गरीब और वंचित को घर, बिजली, गैस, शौचालय व शुद्ध पेयजल देकर प्रधानमंत्री मोदी जी, दीनदयाल जी के विचारों को धरातल पर उतारने का भगीरथ कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर नूपुर अग्रवाल,कृष्ण कान्त राय,सुधीर सोनकर,राम प्रवेश राजभर,भगत सिंह,अभिषेक राय,राजू प्रजापति,धर्मेंद्र राय,राधेश्याम,सहित अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि मनाई गयी
Posted
in
by
Tags: