निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री के अनुपस्थिति होने पर हुई मानदेय सेवा समाप्त

मऊ – जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती निकहत बानो आंगनबाड़ी कार्यकत्री केन्द्र क्यामुददीनपुर ग्राम सभा तवक्कलपुर के केन्द्र का क्षेत्रीय मुख्य सेविका द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2022, दिनांक 23 अगस्त 2022 एवं दिनांक 24 सितंबर 2022 को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय निकहत बानो आंगनबाड़ी केन्द्र से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थी। मुख्य सेविका के भ्रमण के समय गांव वालो एवं ग्राम प्रधान द्वारा भी अवगत कराया गया कि निकहत बानों केन्द्र पर नहीं आती हैं। क्षेत्रीय मुख्य सेविका के तीनों निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने तथा ग्रामवासियों एवं ग्राम प्रधान के बयान कि वह केन्द्र पर नहीं आती हैं। निकहत बानों के अनुपस्थित रहने के कारण उनके द्वारा अपने कर्तव्यों / दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा हैं, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा संविदा पर पूर्णतया मानदेय आधारित हैं।
जिलाधिकारी मऊ के अनुमोदन के क्रम में श्रीमती निकहत बानो पत्नी स्व0 नबीउल्लाह, मुहल्ला शेखवाड़ी वार्ड नं0-16 नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री केन्द्र क्यामुद्दीनपुर ग्राम सभा तवक्कलपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद की मानदेय सेवा समाप्त कर दी गई हैं।


Posted

in

by

Tags: