एम.एससी प्राणी विज्ञान से मऊ की ज़ेबा तबस्सुम बनी विश्वविद्यालय टापर

मऊ – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लगातार पिछले कई वर्षों से अलग-अलग विषयों में मऊ की छात्राएँ टापरों की सूची में अपना नाम दर्ज करा रही हैं।
उम्मे सबा, उज़मा, गज़ाला व सहला के बाद इस वर्ष 2022 की परीक्षा में ज़ेबा तबस्सुम ने एमएससी प्राणी विज्ञान से टाप किया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की मुख्य परीक्षा 2022 में मऊ के किसान मज़दूर महाविद्यालय की छात्रा ज़ेबा तबस्सुम पुत्री अमीरूद्दीन ने एम-एससी. फाइनल प्राणी विज्ञान विषय में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टाप किया है।
ज़ेबा तबस्सुम मऊ के मुहल्ला मूदनपुरा की निवासी है
ज़ेबा तबस्सुम ने हाईस्कूल जामिया मिफ्ताउलओलूम निस्वां से किया, इंटरमीडिएट श्री दधीवल इंटर कॉलेज से व बीएससी डीसीएसके पीजी कालेज मऊ से प्रथम श्रेणी में पास किया। इस वर्ष किसान मजदूर महाविद्यालय से एम-एससी प्राणी विज्ञान में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टापर बनी हैं।
आज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलपति के हाथों गोल्डमेडल से सम्मानित किया जाना है।
ज़ेबा की इस सफलता पर लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

One response to “एम.एससी प्राणी विज्ञान से मऊ की ज़ेबा तबस्सुम बनी विश्वविद्यालय टापर”