मऊ- जनपद मऊ में नगर स्थित दारुल उलूम निस्वा मदरसा मे आज जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज के निर्देशन पर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती अर्चना राय द्वारा बताया गया कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से हाथ में सुरक्षा का गुण अति आवश्यक है। आज के समय में छात्र-छात्राएं एक साथ कदम से कदम मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं, फिर भी बालिकाएं अकेले बाहर जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं। इसी असुरक्षा के डर को निकालने के उद्देश्य से एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास से किसी भी कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सक्षम बनाया जाना चाहिए उन्होंने विभागीय समस्त योजनाओं के विषय में जैसे कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,के विषय में छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया, सखी वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर श्रीमती संध्या सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं समस्त टोल फ्री नंबर्स के विषय में छात्र छात्राओं को जागरूक किया, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती रेनू पांडे द्वारा बालिकाओं को पास्को एक्ट के बारे में बिस्तर पूर्वक जानकारी दी गई,एवं संरक्षण अधिकारी श्रीमती चंदा साहनी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्य को बताया गया उपरोक्त कार्यक्रम के अलावा बेटियों के मध्य आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने हेतु मेहंदी,पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उनको प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया।

