जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना रामपुर में की जन सुनवाई, शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण के दिए निर्देश

मऊ – आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय के साथ थाना समाधान दिवस पर थाना रामपुर में जन सुनवाई की। उन्होंने थाना समाधान दिवस पर आई शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतो का जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को तत्काल मौके पर जाकर पुलिस के सहयोग से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होने एक-एक करके सभी शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी एवं मौके पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सभी शिकायतो के गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मधुबन को स्वयं मौके पर जांच कर शिकायतों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित समस्त लेखपाल एवं कानूगो से वरासत, आई0जी0आर0एस0 सहित अन्य स्तर से आने वाली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए प्राप्त शिकायतो का समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना समाधान दिवस पर आई शिकायतों का अगले थाना समाधान दिवस के पूर्व ही शत प्रतिशत गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय के अलावा संबंधित थाने के सभी अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: