मऊ (रिपोर्ट: सईदुज़्ज़फर) मुसलमानों का पवित्र महिना रमज़ान चल रहा है, जिसमें बड़ों के साथ साथ छोटे बच्चे भी अल्लाह की इबादत में लगे हुए हैं और भूख प्यास की शिद्दत बर्दाश्त कर रोज़ा रख रहे हैं।
मऊ के कोपागंज निवासी मोहम्मद अनस की छ साल की मासूम बच्ची मरियम फातिमा ने इस इस गर्मी में भी भूख प्यास बर्दाश्त कर अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा और मुल्क में अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ की।
इसी तरह कोपागंज निवासी राशिद असरार के आठ साल के बेटे मोहम्मद अमीन ने भी सुबह तीन बजे उठ कर सहरी की और शाम छ बजे तक भूखे प्यासे रह कर अपना रोज़ा पूरा किया।
मऊ के पुरा लच्छी राय निवासी दानिश कमाल के आठ साल के बेटे हमदान दानिश ने भी अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा और कुरान की तिलावत के साथ ही इबादत में लगा रहा।

मासूम बच्चों ने भूख प्यास की शिद्दत बर्दाश्त कर रखा रोज़ा, मांगी दुआएं
Posted
in
by
Tags: