राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई को

अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वाधान में दिनांक 13 मई 2023 दिन शनिवार को सुबह 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक दीवानी न्यायालय मऊ के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश,मऊ के निर्देशन में सुनिश्चित किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में विहित विषय वस्तुओं से सम्बन्धित प्रकरणों के साथ-साथ आवश्यकता अनुरुप सभी आपसी सुलह योग्य अपराधिक वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाये, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, दीवानी वाद, मेड़बन्दी, एवं दाखिल खारिज, पंजीयन/स्टाम्प वाद चकबन्दी वाद, धारा 446 दं0प्र0सं0 से सम्बन्धित मामले, पब्लिक प्रीमाइसेज एक्ट सम्बन्धी मामले, उत्तराधिकार सम्बन्धी मामले, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रकरण, स्थानीय विधियों के अंतर्गत शमनीय वाद, भूमि आध्याप्ति वाद, बैंक वसूली सम्बन्धी वाद, किरायेदारी वाद,वन अधिनियम के अन्तर्गत चालान, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान, मोटरयान अधिनियम के अन्तर्गत चालान, मनोरंजन कर अधिनियम के अन्तर्गत चालान, बाट तथा माप (प्रचालन) अधिनियम के अन्तर्गत चालन, उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम के अन्तर्गत चालान, चलचित्र अधिनियम के अन्तर्गत चालान, आबकारी अधिनियम संबंधी वाद, गैंम्बलिंग एक्ट, नगर निगम/नगर पालिका के अन्तर्गत चालान, विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत चालान, अंतिम आख्या मोबाईल एवं केबल नेटवर्क संबंधित प्रकरण, प्रीलिटिगेशन प्रकरण, आर0टी0ओ0 चालान, व अन्य, वादों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।


Posted

in

by

Tags: