भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मऊ की बैठक संपन्न

मऊ- 1 अप्रैल 2023 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मऊ की जिला परिषद की बैठक किसान नेता कामरेड राम नारायण सिंह की अध्यक्षता में रतनपुरा बाजार स्थित देवेंद्र मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। भाकपा जिला मंत्री कामरेड राम सोचयादव ने देश में जारी राजनैतिक हलचल एवं परिसंपत्तियों की संस्थागत लूट के उजागिर अदानी प्रकरण की संयुक्त संसदीय समिति द्वारा जांच किए जाने की मांग को भाजपा सरकार द्वारा इनकार किए जाने की तीव्र भर्त्सना की।उन्होंने राज्य पार्टी के आवाहन पर फासीवादी तथा कारपोरेट गठजोड़ की बेरोकटोक लूट, बढ़ती असमानता ,महंगाई ,बेरोजगारी, कारखाने बंदी तथा संवैधानिक संस्थानों को एक-एक कर निष्प्रभावी करते जाने की परिघटना को रेखांकित कर लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रदेश भर में 14 अप्रैल से 15 मई तक सघन पदयात्राए आयोजित कर प्रस्तावित जन जागरण अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की ।
एक प्रस्ताव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त बिजली के नाम पर बीपीएल गरीबों को दिए गए कागजी कनेक्शन के आधार पर दशकों के बकाए के नाम पर लाख दो लाख रुपए की मनमानी वसूली रोके जाने तथा नसीराबाद कला मैं गरीब किसानों के जबरिया भूमि अधिग्रहण रोके जाने के जुबानी प्रशासनिक निर्णय को सार्वजनिक किए जाने की मांग की ।
बैठक में विनोद राय, राम अवतार सिंह, गुफरान ,राम नारायण सिंह, रामजीत चौहान, राम कुंवर सिंह, अवधेश राय, डॉक्टर सुधाकर, रामसेवक यादव, मेल्हू राम ,गुलैचा देवी ,इतवारी देवी, छवी शर्मा, सुभाष चंद्र गौतम , राम कुमार भारती,परीक्षित सिंह ,फखरे आलम ,श्याम बहादुर चौहान, सोती निषाद ,इम्तियाज अहमद कोपागंज, विनोद राजभर आदि ने विचार विमर्श में सक्रिय रूप से भाग लिया।


Posted

in

by

Tags: