मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनज़र डीसीएसके पीजी कॉलेज में द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अपराह्न 12:00 बजे के पूर्व पहुंचना होगा कॉलेज

कल दिनांक 3 मई को माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के जनपद आगमन पर जनपद के महत्वपूर्ण मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जी के सभा स्थल के करीब स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में संचालित परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अपराहन 12:00 के पूर्व ही पहुंचने का निर्देश जारी किया गया है, जिससे उनकी परीक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो सके।
जनपद में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत रूट डायवर्जन किए जाने वाले मार्गों का विवरण इस प्रकार है। गोरखपुर से घोसी होते हुए वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्जन किए जाने का स्थान शहरोज मोड़ से होते हुए मतलूपुर मोड़, बलिया से आने वाले भारी वाहन शहरोज मोड होते हुए मतलूपुर मोड़, गाजीपुर से आने वाले भारी वाहन बढुवा गोदाम होते हुए मतलूपुर मोड, आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहन मतलूपुर होते हुए शहरोज मोर/बड़वा गोदाम होते हुए अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचेंगे। इसके अलावा माननीय मुख्यमंत्री जी के सभा स्थल के निकट स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में संचालित परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों को अपराध 12:00 बजे तक अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचने के भी निर्देश सुरक्षा दृष्टिगत से दिए गए हैं।


Posted

in

by

Tags: