मऊ – सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन कहकशा खातून द्वारा बताया गया कि
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा 1200 हल्के वाहनों का अधिग्रहण- आदेश पुलिस विभाग के माध्यम से तामील कराया जा चुका है तथा 600 भारी वाहनों का अधिग्रहण आदेश निजी बस मालिकों एवं स्कूल प्रबन्धकों का तमील कराया जा चुका है। चुनाव के लिए अधिग्रहीत वाहनों के निर्धारित स्थान पर समय से नहीं भेजने पर गाड़ी मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील किया कि अपनी वाहनों को चुनाव कार्य हेतु निर्धारित दिनांक 08 मई 2023 दिन सोमवार को पूर्वान्ह 10 बजे तक भेजने का कष्ट करें।

चुनाव के लिए अधिग्रहीत वाहनों के निर्धारित स्थान पर समय से नहीं भेजने पर गाड़ी मालिकों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
Posted
in
by
Tags: