उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट, कहा-आपके जिले का ही मूल निवासी और आपका बेटा होने के नाते आया हूँ

मऊ – नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ के परसपुरा नगर पंचायत के अम्बेडकर पार्क में दलित समाज के लोगों के बीच पहुँच कर सबसे पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भगवान गौतम बुद्ध व संत रविदास जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया फिर वहाँ के भाजपा सभासद प्रत्याशी डा. विष्णू प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा में दलित समाज का जनसमर्थन और भारी संख्या देखकर मंत्री एके शर्मा ने कहा कि दलित समाज का यह प्यार और समर्थन मऊ में विकास और बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। इसलिए आप सभी से आपके जिले का ही मूल निवासी और आपका बेटा होने के नाते आया हूँ कि आप लो भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर अपने समाज के लिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए निकाय में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का काम करिये जिससे हमे और प्रदेश सरकार को आपका सेवा तथा विकास करने का अवसर प्राप्त हो सके।
इसके बाद मंत्री एके शर्मा ने निकाय चुनाव में मऊ जिले के नगर पालिका मऊ के वार्ड नंबर 16 सलाहाबाद में भाजपा के सभासद प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम मैं दलित और पिछड़े समाज के लोगों के बीच चुनाव और विकास कार्यों पर चर्चा किया तथा सभा को संबोधित किया।
मंत्री ए के शर्मा ने कहा जनता मऊ में बदलाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए तैयार है।
मंत्री एके शर्मा ने हर जगह अपने भाषण में एक विशेष बात कही जिससे म्ऊ की जनता बहुत ज्यादा प्रभावित हुई जिसमें जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिस तरह से क्रिकेट मैच में कई लोग फिक्सिंग करते हैं कौन जीतेगा, कौन हारेगा वो पहले से फिक्स कर लेते हैं उसी तरह चुनाव में सपा-बसपा के लोग टिकट और वोट की भी पैसे के बल पर फिक्सिंग करते हैं अगर सपा या बसपा का प्रत्याशी जनता को लूटकर अपना जेब भरते हुए चिन्हित हो जाता है तो वहाँ उस भ्रष्ट नेता को एक दूसरी पार्टी में फिक्सिंग कर लड़ा कर कर चुनाव में जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। इसलिए ऐसे बहुरुपियों के चुनावी फिक्सिंग से सावधान होकर सुशासन और विकास को गति देने के लिए अपने नगर पंचायत में भाजपा का ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का काम करिये जिससे आपके जिले और नगरों का चौतरफा एंव सर्वांगीण विकास हो सके।

   इसके बाद मंत्री एके शर्मा मऊ नगर पालिका के बड़ागांव से मिर्ज़ाहादीपुरा चौराहे तक भारी जनसैलाब के साथ भाजपा के विजय रथ यात्रा का आगाज करते हुए रथयात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या मऊ के युवा समर्थक और जनता जनार्दन अपनी अपनी बाईक लेकर यात्रा में शामिल हुए।

रथ पर सवार उत्तर प्रदेश सरकार के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा, उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ दिनेश सिंह, नगर पालिका मऊ के भाजपा द्वारा घोषित अध्यक्ष पद प्रत्याशी अजय कुमार , आदि समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी गण ने जनता का जोरदार अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार किया।
इस दौरान मंत्री एके शर्मा ने मिर्ज़ाहादीपुरा चौराहे पर सभी कार्यकर्ताओं एवं हजारों की संख्या में जुटी जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए म्ऊ के विकास के लिए बदलाव का कमल खिलाने का भावात्मक अपील भी किया।

  अपार जनसमर्थन और हजारों की संख्या में आई जनता जनार्दन का हुजूम देखकर मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मऊ में विकास और बदलाव की बड़ी आंधी आने वाली है क्योंकि जनता ने ठान लिया है अब अपने क्षेत्र का विकास पूरे मऊ का विकास अपने बच्चों के भविष्य का विकास सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही हो सकता है इसलिए निकाय चुनाव में जनता ने मऊ में भाजपा को विजई बनाने का संकल्प ले लिया है।

Posted

in

by

Tags: